कल¨रग में जय और मानवी प्रथम

फोटो संख्या : 08 संवाद सहयोगी, महम : आरकेवी स्कूल मदीना में आरकेपी के सिद्धांत विषय पर कार्यशा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 12:48 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 12:48 AM (IST)
कल¨रग में जय और मानवी प्रथम
कल¨रग में जय और मानवी प्रथम

फोटो संख्या : 08

संवाद सहयोगी, महम :

आरकेवी स्कूल मदीना में आरकेपी के सिद्धांत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के अध्यापकों ने कक्षा पहली से 11वीं तक के छात्रों को स्कूल के सिद्धांतों से अवगत करवाया। कक्षा नर्सरी व केजी के बच्चों ने कल¨रग इन कार्ड ऑफ लक गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कक्षा नर्सरी में कल¨रग गतिविधि में जय और मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा केजी में रियांशी व ¨बदू ने प्रथम स्थान जीता। सिद्धांतों में बताया कि केवल पुस्तकें पढ़ना ही वास्तविक शिक्षा नहीं है। ज्ञान मनुष्य के दिमाग में होता है। मनुष्य को अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करना चाहिए। शिक्षा मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से श्रेष्ठ बनाती है। अध्यापक छात्रों के लिए दोस्त व मार्गदर्शक होता है। छात्र एवं छात्राओं को एक समान शिक्षा मिलती है। सब समान हैं, हमारे दिमाग में किसी के प्रति द्वेष और भेदभाव नहीं होना चाहिए। मुख्याध्यापिका नेहा चुघ ने छात्रों को कहा कि वे जीवन में श्रेष्ठ कर्म करते हुए आगे बढ़ें और कभी हार न मानें।

chat bot
आपका साथी