अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में फरार दलेल गिरी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

महम में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे बाबा दलेल गिरी को पुलिस भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर रही है। 29 अक्टूबर को पकड़ी गई इस फैक्ट्री के मामले में बाबा दलेल गिरी समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। जिसमें करीब 12 से अधिक आरोपित पकड़े जा चुके हैं लेकिन दलेल गिरी मंजीत और बबलू अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस दलेल गिरी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 08:15 PM (IST)
अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में फरार दलेल गिरी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी
अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में फरार दलेल गिरी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

जागरण संवाददाता, रोहतक : महम में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे बाबा दलेल गिरी को पुलिस भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर रही है। 29 अक्टूबर को पकड़ी गई इस फैक्ट्री के मामले में बाबा दलेल गिरी समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। जिसमें करीब 12 से अधिक आरोपित पकड़े जा चुके हैं, लेकिन दलेल गिरी, मंजीत और बबलू अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस दलेल गिरी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिर भी वह हाथ नहीं आ रहा है। उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हो चुका है। ऐसे में अब उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसे भगोड़ा घोषित किया जाएगा। जांच में शामने आया था कि जिस जगह पर फैक्ट्री चल रही थी वह दलेल गिरी के नाम पर है। आरओ प्लांट की आड़ में यह फैक्ट्री चल रही थी। शराब फैक्ट्री चलाने के लिए दलेल गिरी दो गुना किराया लेता था। दिन में शराब फैक्ट्री चलती थी और रात में अवैध शराब तैयार कर उसकी खेप बाहर भेजी जाती थी।

यह था मामला

29 अक्टूबर की रात महम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाईपास के नजदीक आरओ प्लांट की आड में शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही है। इसके बाद पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर वहां छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। इसके अलावा 13 हजार लीटर स्प्रिट और शराब बनाने के काफी उपकरण मिले थे। मौके से छह आरोपितों को भी पकड़ा गया था। जिसमें कई नाबालिग आरोपित थे। उनसे लेबर का काम कराया जा रहा था। यह मामला उस समय काफी सुर्खियों में रहा था। रात के समय खुद एसपी उदय सिंह मीना ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी।

दलेल गिरी समेत कई आरोपित अभी फरार हैं

दलेल गिरी समेत कई आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। दलेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हो चुका है। उस तैयारी की जा रही है कि उसे भगौड़ा घोषित कराया जाए। इसके लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

- इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी महम

chat bot
आपका साथी