नेशनल बॉक्सिग चैंपियनशिप के दूसरे दिन छाई हरियाणा की खिलाड़ी

जागरण संवाददाता रोहतक राजीव गांधी स्टेडियम स्थित नेशनल बॉक्सिग अकादमी (एमबीए) में चल र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 12:13 AM (IST)
नेशनल बॉक्सिग चैंपियनशिप के दूसरे दिन छाई हरियाणा की खिलाड़ी
नेशनल बॉक्सिग चैंपियनशिप के दूसरे दिन छाई हरियाणा की खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, रोहतक :

राजीव गांधी स्टेडियम स्थित नेशनल बॉक्सिग अकादमी (एमबीए) में चल रही तीसरी नेशनल जूनियर वुमन बॉक्सिग चैंपियनशिप के दूसरे दिन हरियाणा की रिकू, तमन्ना, कल्पना, तन्नू व नेहा छाई रही। प्रदेश की खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर जीत दर्ज की। एनबीए के चीफ ऑपरेटिग ऑफिसर सतीश कुमार सरहदी व भारतीय बॉक्सिग फेडरेशन के उपाध्यक्ष एनके निर्वाण ने बताया कि 50 किलोग्राम में हरियाणा के चरखीदादरी की रिकू ने मेघालय की सोनिया को हराया। जबकि 48 किलो वर्ग में हरियाणा की तमन्ना ने उड़ीसा की अर्पिता को हराया। वहीं, 46 किलो भार वर्ग में हरियाणा की कल्पना ने चंडीगढ़ की नेहा को पराजित किया 52 किलोग्राम में हरियाणा के हिसार की तन्नू जबकि 54 किलो वर्ग में हरियाणा के हिसार की ही नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीत लिए हैं। वहीं दिल्ली की मुक्केबाजों का भी उम्दा प्रदर्शन रहा है। संजना ने इंदिराला को हराया:

44-46 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली की संजना ने तेलंगाना की इंदिराला को पराजित किया जबकि मध्य प्रदेश की किरण रायकवार ने अरुणाचल प्रदेश की केथा तुलसी को हराया। महाराष्ट्र की जानवी ने यूपी की रागनी उपाध्याय को और हिमाचल प्रदेश की अनिता गौतम ने झारखंड की अन्नू पांडे को शिकस्त दी। अंजली ने तेजस को हराया :

46-48 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली की अंजलि ने झारखंड की तेजस को पराजित किया जबकि चंडीगढ़ की काजल ने तमिलनाडू की शेशाद्री को हराया। उधर, उत्तर प्रदेश की खुशबू ने राजस्थान की सुनीता को परास्त किया। वहीं, मणिपुर की तिगमिला ने मध्य प्रदेश की राधिका को हराया।

chat bot
आपका साथी