गौड़ ब्राह्मण शिक्षण कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

जागरण संवाददाता, रोहतक : गौड़ ब्राह्मण शिक्षण कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Nov 2017 09:25 PM (IST) Updated:Sat, 11 Nov 2017 09:25 PM (IST)
गौड़ ब्राह्मण शिक्षण कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
गौड़ ब्राह्मण शिक्षण कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

जागरण संवाददाता, रोहतक :

गौड़ ब्राह्मण शिक्षण कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आजाद के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश भी डालते हुए कहा कि मौलाना न केवल स्वतंत्रता सेनानी बल्कि एक दूरदर्शी शिक्षाविद भी थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए कई अहम कदम उठाए। जिनमें कन्या शिक्षा को लेकर उठाए गए कदम काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर शिक्षा की महत्ता विषय पर प्रतियोगिताएं भी कराई गई। जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुकृति ने पहला व साक्षी कल्याल ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन राइ¨टग में मोनिका ने पहला स्थान जीता जबकि अमन दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. मीना शर्मा व डॉ. सविता शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. महाश्वेता, डॉ. विनोद, डॉ. सविता, अनिता वर्मा, सोन किरण व अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी