Lok Sabha Election 2024: बॉक्सर विजेंदर का कांग्रेस को 'पंच', 'हाथ' छोड़ अब थामा भाजपा का दामन

Boxer Vijender Singh Joins BJP लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगने वाला है। जानकारी के अनुसार बॉक्सर विजेंदर सिंह कुछ देर में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा का दामन थामेंगे। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमे उन्होंने लिखा कि जनता जहां चाहे मैं तैयार हूं। बता दें कि विजेंदर साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Publish:Wed, 03 Apr 2024 03:03 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2024 03:13 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: बॉक्सर विजेंदर का कांग्रेस को 'पंच', 'हाथ' छोड़ अब थामा भाजपा का दामन
Lok Sabha Election 2024: बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Boxer Vijender Singh Joins BJP: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। बॉक्सर विजेंदर सिंहने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है। कुछ समय पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि जनता जहां चाहें मैं तैयार हूं।

साल 2019 में हुए थे कांग्रेस में शामिल

#WATCH | Boxer & Congress leader Vijender Singh joins BJP at the party headquarters in Delhi#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/5fqOt9KIcp— ANI (@ANI) April 3, 2024

बता दें कि विजेंदर साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही वह पार्टी से लगातार जुड़े रहे। साल दिसंबर 2023 में उनके राजनीति से सन्यास लेने की बात भी सामने आई थी

दक्षिणी दिल्ली से लड़ा था चुनाव

विजेंदर सिंह (Vijender Singh Joins BJP) ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था लेकिन इस चुनाव में वह असफल रहे। उनका नाम पिछले कुछ दिनों से मथुरा से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, जहां से अभिनेता और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी फिर से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि बॉक्सर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। विजेंदर सिंहका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सीटों पर खासा राजनीतिक प्रभाव है।

ये भी पढ़ें: 'आप उसको यूं ही Indian Chinese कहते हैं', जब गोरखा बता सेना में शामिल हुआ था चीनी जासूस; कैसे हुआ था भर्ती?

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: पड़ोसी राज्यों के रास्ते लोकसभा पहुंचे हरियाणवी सूरमा, प्रदेश की राजनीति में भी रहा इनका भारी दबदबा

chat bot
आपका साथी