पुलिसकर्मी के मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

चोरों ने मकान से सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य काफी सामान चोरी कर रखा था

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jul 2022 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2022 06:05 PM (IST)
पुलिसकर्मी के मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
पुलिसकर्मी के मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की इंद्रा कालोनी में दिल्ली पुलिस के जवान के मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में इंद्रा कालोनी के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। 20 जुलाई को वह दिल्ली में था। सुबह करीब पांच बजे बड़े भाई का फोन आया, जिसने बताया कि घर के ताले तोड़कर किसी ने सामान चोरी कर कर लिया है। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों ने मकान से सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य काफी सामान चोरी कर रखा था। आसपास के लोगों से भी इस बारे में जानकारी ली, लेकिन किसी को भी चोरी की घटना की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी