रोहतक में कोहरे के कारण हादसों में पांच की मौत

यहां गोहना-रोहतक रोड पर दो सड़क हादसे में शनिवार को दाे सडक हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे कोहरे के कारण हुए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 12:36 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 01:07 PM (IST)
रोहतक में कोहरे के कारण हादसों में पांच की मौत

जागरण संवाददाता, रोहतक। यहां गोहना-रोहतक रोड पर दो सड़क हादसे में शनिवार को दाे सडक हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे कोहरे के कारण हुए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

जसिया ओवरब्रिज पर सुबह एक कार वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की पहचान कैथल के सेक्टर-19 निवासी 50 वर्षीय सतप्रकाश और करनाल के सेक्टर छह निवासी 45 वर्षीय संजीव के रूप में हुई है। सतप्रकाश पेहवा में बतौर प्राचार्य कार्यरत थे और अपने साले संजीव के साथ रोहतक से वापस लौट रहे थे। हादसा अल सुबह हुई।

हादसे के बाद जांच करती पुलिस।

एक अन्य दुर्घटना में मकड़ौली टोल प्लाजा के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय आई-20 कार हादसे का शिकार हो गई व ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

मारे गए लोगों की शिनाख्त सोनीपत के नांगल खुर्द निवासी 30 वर्षीय राकेश, 42 वर्षीय जयभगवान और 40 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। घायलों की पहचान संजीव, अनिल और प्रदीप के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ये लोग रोहतक में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

chat bot
आपका साथी