बिजली कर्मचारियों ने की ऑनलाइन बैठक

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की ऑनलाइन प्रांतीय बैठक हुई। कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की घटना पर मंथन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 09:14 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 09:14 AM (IST)
बिजली कर्मचारियों ने की ऑनलाइन बैठक
बिजली कर्मचारियों ने की ऑनलाइन बैठक

रोहतक : एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की ऑनलाइन प्रांतीय बैठक हुई। महासचिव सुनील खटाना ने बताया कि जींद में बिजली कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की घटना पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले आए तूफान में बिजली के हजारों पोल टूटने के बावजूद समय पर विद्युत आपूर्ति की तारीफ मुख्यमंत्री तक कर चुके हैं। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से कंपनियां निरंतर घाटे में जा रही हैं। कर्मचारियों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण नैन, यशपाल देशवाल, राजकुमार सांगवान, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह, मुकेश भ्याना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी