दुष्यंत जब सांसद बना तब खुशी हुई, फो‌र्ब्स की सूची में शामिल होने पर नहीं : ओपी चौटाला

जागरण संवाददाता रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने एक बार फिर उपमुख्यमंत्री दुष्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 06:19 AM (IST)
दुष्यंत जब सांसद बना तब खुशी हुई, फो‌र्ब्स की सूची में शामिल होने पर नहीं : ओपी चौटाला
दुष्यंत जब सांसद बना तब खुशी हुई, फो‌र्ब्स की सूची में शामिल होने पर नहीं : ओपी चौटाला

जागरण संवाददाता, रोहतक :

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने एक बार फिर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब दुष्यंत सांसद बना था, तब ज्यादा खुशी हुई थी। उस समय दुष्यंत इनेलो कार्यकर्ता था। अब चाहे उपमुख्यमंत्री बने या फो‌र्ब्स की सूची में शामिल हो, उतनी खुशी नहीं होती। दुष्यंत अगर मेरी सलाह मानते तो तो आज खास स्थान पर होते। चौटाला सोमवार को जिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दुष्यंत जब सांसद बने तो इनेलो के हर कार्यकर्ता ने मदद की थी, इसलिए उनकी जीत पर खुशी हुई थी। इनेलो कार्यकर्ता संघर्ष करने में कभी पीछे नहीं रहता। अब फिर से इनेलो पार्टी मजबूत होती, इसको लेकर हर कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाने की जरूरत है। ओमप्रकाश चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार समय से पहले टूटने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। कार्यकर्ताओं को संघर्ष नहीं छोड़ना है। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन जेल से रिहा नहीं किया जा रहा है। सरकार उनकी रिहाई से भयभीत है। भाजपा के कुशासन का अंत इनेलो पार्टी ही कर सकती है। जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के सवाल पर कहा कि युवा जब आंदोलन पर उतर जाता है तो सत्ता परिवर्तन हो जाता है। अब युवा आंदोलन पर उतर चुका है, इसलिए भाजपा सरकार के सत्ता से बाहर होने की नींव शुरू हो गई है। उन्होंने परिवार टूटने के सवाल पर कहा कि यह तो होता रहता है। उन्होंने कहा कि जात नहीं जमात बड़ी होती है।

chat bot
आपका साथी