दुकान में आई पांच महिलाओं ने चुराए कपड़े, केस दर्ज

शहर के राजेंद्र नगर से पांच महिलाओं ने दुकान से सूट चोरी कर ले गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 07:23 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 07:23 AM (IST)
दुकान में आई पांच महिलाओं ने चुराए कपड़े, केस दर्ज
दुकान में आई पांच महिलाओं ने चुराए कपड़े, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर के राजेंद्र नगर से पांच महिलाओं ने दुकान से सूट चोरी कर लिए। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-36ए सनसिटी की रहने वाली कविता पत्नी साहिब सिंह ने बताया कि उसने राजेंद्र नगर में लेडीज सूट की दुकान कर रखी है। जिस पर नौनंद गांव की रहने वाली सुमन हेल्पर के तौर पर काम कर रही थी। 18 मार्च को शाम के समय दुकान पर पांच महिलाएं आई, जिसमें दो पहले और तीन बाद में दुकान के अंदर घुसी। वहां पर उन्होंने करीब 30 सूट चोरी कर लिए। पता चलने पर सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिलाओं के साथ सुमन की भी मिलीभगत है। जिसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो स्थानों पर की चोरी

संवाद सहयोगी, सांपला : पुलिस को दी गई शिकायत में सांपला निवासी सोहन ने बताया कि वह प्लाई फैक्ट्री में काम करता है। सुबह के समय उसने अपना मोबाइल चार्जिंग के लिए कमरे में लगाया था। वापस आकर देखा तो कमरे से कुलताना निवासी सुमित उर्फ डैनी निकलता हुआ दिखाई दिया। जिसने मोबाइल चोरी कर रखा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, भाली आनंदपुर गांव निवासी राजकुमार ने बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी में गया था। इसी दौरान किसी ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी कैमरे में आरोपित दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी