कांग्रेसियों ने प्रदेश को लूटा और जलाया : मंत्री ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेसियों ने प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 07:20 PM (IST)
कांग्रेसियों ने प्रदेश को लूटा और जलाया : मंत्री ग्रोवर
कांग्रेसियों ने प्रदेश को लूटा और जलाया : मंत्री ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेसियों ने प्रदेश को लूटने और जलाने का काम किया वहीं, राज्य की भाजपा सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के पूरे हरियाणा की सेवा करने का काम किया है। आगामी 27 अक्टूबर को रोहतक की जनता को एलिवेटिड रोड और पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में दो बड़े ऐतिहासिक तोहफे मिलने जा रहे हैं। वह शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित निजी गार्डन में आयोजित जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ग्रोवर ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब प्रदेश की जनता को लूटने और पीटने का काम किया। अब मनोहर लाल के नेतृत्व में एक मजबूत और ईमानदार मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता को मिला तो कांग्रेसियों की धड़कनें बढ़ गई। उन्होंने सरकार को डगमगाने के लिए एक षड्यंत्र रचा और प्रदेश को जलाने का काम किया। मगर राज्य की भाजपा सरकार के कदम नहीं डगमगाए। इस दिन रोहतक विधानसभा से सात बार विधायक रहे और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ मंगल सेन की जयंती भी है। इस ऐतिहासिक दिन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को दोनों तोहफे समर्पित करेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे , इसलिए आप सभी से आह्वान है कि इस दिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने की। लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा, हरियाणा सफाई आयोग चेयरमैन रामअवतार वाल्मिकी, जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन गोयल, रमेश भाटिया, राजरानी शर्मा, प्रकाश आहूजा, रामचेत तायल ओर राजकमल सहगल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, पार्षद अशोक खुराना, जयकिशन राजोतिया, मदनलाल पार्षद, महामंत्री सतीश आहूजा, धर्मबीर शर्मा, ओमप्रकाश बागड़ी पूर्व चेयरमैन, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, राजकुमार कपूर, मनोज मक्कड़, जिला उपाध्यक्ष वीर¨सह हुडा, देवराज सांपला, चेयरमैन राजबीर आर्य, सुरेश मुंजाल, डा. दिनेश घिलोड़, राजेन्द्र रावत, उषा शर्मा, सुनीता सैन, रानी किराड़, कमलेश भट्टी, देवप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, सुभाष शर्मा,सतीश रोहिल्ला, महा¨सह दलाल, मदन ¨सह, सतीश शर्मा, संदीप बुधवार, अजय खुंडिया, जय¨सह लाकड़ा, विकास रोहिल्ला, संजय बल्हारा, कमल धींगड़ा, संदीप मोखरा, संदीप राठी, बलवान कौशिक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी