श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन पर मस्तनाथ मठ में मनाई खुशी

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय अस्थल बोहर में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन पर श्रीराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर आस्था और श्रद्धा को व्यक्त की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:47 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:47 AM (IST)
श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन पर मस्तनाथ मठ में मनाई खुशी
श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन पर मस्तनाथ मठ में मनाई खुशी

जागरण संवाददाता, रोहतक : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन पर श्रीराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर आस्था और श्रद्धा को व्यक्त की। विश्वविद्यालय परिवार ने हर्षोल्लास को अभिव्यक्त करने के लिए पूरे परिसर में लड्डूओं का प्रसाद भी बांटा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि-पूजन के साक्षी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, बाबा मस्तनाथ मठ के मंहत एवं सांसद बालकनाथ योगी बने।

कुलपति डा. रामसजन पांडेय ने कहा कि आज मंदिर निर्माण के शिलान्यास से सम्पूर्ण समस्त मानव-जाति की जीत हुई है। जिस मंदिर का निर्माण कार्य पिछले 500 वर्षों से रुका हुआ था, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व देश की जनता के विश्वास और उनके अथक प्रयास के कारण ही संभव हो पाया है।

अधिष्ठाता प्रशासन अंजना राव ने कहा कि आज का दिन दीपोत्सव दिवस से कम नहीं। जिस प्रकार भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने संपूर्ण नगरी को दीपमय कर दिया था आज हम लोग भी अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर खुशी का इजहार करें।

इस मौके पर ओपी सचदेवा, शैक्षणिक अधिष्ठाता, डा. सतीश चंद्र शर्मा, चिकित्सा प्रभारी, डा. ललित कुमार, मीडिया प्रभारी डा. सुभाष चन्द्र गुप्ता, डा. मुकेश सिगला, डा. नवदीप ने भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी