शादी के दो दिन बाद ही दगा दे गई दुल्हन, पूरा घर खंगाल हो गई फरार

एक फौजी ने बेटे की शादी की, लेकिन बहू धोखेबाज निकली। उसने शादी के दो दिन बाद ही उन्हें चाय में बेहोशी की दवा पिला दी और खुद घर से जेवर लेकर फरार हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 11:04 AM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 12:52 PM (IST)
शादी के दो दिन बाद ही दगा दे गई दुल्हन, पूरा घर खंगाल हो गई फरार
शादी के दो दिन बाद ही दगा दे गई दुल्हन, पूरा घर खंगाल हो गई फरार

जेएनएन, रोहतक। एक रिटायर्ड फौजी ने बेटे और बेटी की शादी के लिए तीन महीने पहले ही दो भैंस और अनाज बेचकर पैसा जुटाया था। पहले बेटी की शादी कर के उसे विदा किया और अगले दिन बहू लेकर घर आया। दो दिन बाद ही बहू ने सास, ससुर और पति की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे जेवर व अन्य सामान लेकर अपने भाई के साथ भाग निकली। फौजी और उसकी पत्नी व बेटा दो दिन से सिविल अस्पताल में बेहोश पड़े हैं।

घटना यहां के सैमाण गांव की है। अस्पताल में पीडि़तों को लेकर पहुंचे रिटायर्ड फौजी साहब सिंह के छोटे भाई करन सिंह ने बताया कि साहब सिंह सेना से आने के बाद खेती करते हैं। उन्होंने 17 मई को बेटी मेनका की शादी कर उसे विदा किया था। इसके बाद अगले दिन ही 18 मई को बेटे सुखबीर की शादी थी। खुशी-खुशी सभी 18 मई को भिवानी के मुंढाल स्थित धनाणा गांव में बरात लेकर गए और विवाह की रस्में निभाने के बाद दुल्हन लेकर घर आए।

करन ने बताया कि 20 मई को परिवार के सदस्य इकट्ठा बैठे हुए थे। दुल्हन का भाई भी आया हुआ था। दुल्हन ने सुखबीर की बड़ी बहन के बच्चों को बाहर भेज दिया और परिवार के सदस्यों को चाय बनाकर दी। उन्होंने बताया कि बच्चे जब लौटे तो उन्होंने देखा कि दुल्हन अपने भाई के साथ बाइक पर चली गई और घर में अंदर सभी बेसुध हालात में पड़े थे।

स्कूल के मास्टर ने तय कराई थी शादी

करन ने बताया कि सुखबीर की शादी स्कूल के एक मास्टर ने तय कराई थी। सुखबीर के पिता साहब सिंह ने हाल ही में साढ़े तीन लाख रुपये में दो भैंस बेची थी। इसके अतिरिक्त गन्ने, कपास और धान की फसल की भी बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें: छात्रा का अपहरण कर युवक ने कार में किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

chat bot
आपका साथी