तीनों नगर निगम पर भाजपा, उकलाना नगरपालिका पर जजपा लड़ेगी चुनाव

- भाजपा जजपा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तालमेल कमेटी की बैठक में लिए निर्णय - उकलाना नगरपाि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 06:50 AM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 06:50 AM (IST)
तीनों नगर निगम पर भाजपा, उकलाना नगरपालिका पर जजपा लड़ेगी चुनाव
तीनों नगर निगम पर भाजपा, उकलाना नगरपालिका पर जजपा लड़ेगी चुनाव

- भाजपा जजपा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तालमेल कमेटी की बैठक में लिए निर्णय

- उकलाना नगरपालिका चेयरमैन पर जजपा, सांपला नगरपालिका चेयरमैन पर भाजपा

- रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन पर भाजपा लड़ेगी चुनाव

- धारूहेड़ा नगरपालिका के चेयरमैन का चुनाव लड़ने का फैसला स्थानीय इकाइयों पर छोड़

फोटो संख्या - 25

जागरण संवाददाता, रोहतक :शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव में तीनों नगर निगम सोनीपत, पंचकूला और अंबाला में मेयर पद का चुनाव भाजपा लड़ेगी। नगर परिषद रेवाड़ी और सांपला नगरपालिका में भी चेयरमैन के पद पर भाजपा प्रत्याशी होंगे। जननायक जनता पार्टी केवल उकलाना नगरपालिका चेयरमैन पद पर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव को लेकर स्थानीय ईकाइयां अपने स्तर पर फैसला लेंगी। यह निर्णय वीरवार को भाजपा-जजपा तालमेटी कमेटी की बैठक में लिया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में देर शाम तक चली बैठक में सहमति बन पाई है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद शाम को सर्किट हाउस में पहुंचे। यहां पर शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-जजपा तालमेल कमेटी ने चुनाव पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की। काफी देर तक चली इस बैठक में दोनों पार्टी के नेताओं के बीच सहमति बन गई। तीनों नगर निगमों के अलावा सांपला नगरपालिका पर भाजपा अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जबकि जजपा उकलाना नगरपालिका में चेयरमैन पद पर अपना प्रत्याशी लाएगी। धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन प पर दोनों पार्टियों ने अपना दावा जताया तो तालमेल कमेटी ने इसका फैसला स्थानीय इकाइयों पर छोड़ दिया।

इस तालमेल बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जजपा प्रदेश सरदार निशान सिंह के अलावा भाजपा संगठन मंत्री रविद्र, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जजपा वरिष्ठ नेता डा. केसी बांगड़, विधायक देवेंद्र बबली, जजपा नेता राजेंद्र लितानी ,बलवान सुहाग ,जजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित मुख्य रूप से उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कमेटी की बैठक में उपस्थित जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई और उनको मिठाई खिलाई।

chat bot
आपका साथी