सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध महायज्ञ में डाली आहुति

स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में मंगलवार से 14वां बेटी बचाओ महायज्ञ में आहुति डाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:07 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 06:07 AM (IST)
सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध महायज्ञ में डाली आहुति
सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध महायज्ञ में डाली आहुति

जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में मंगलवार से 14वां बेटी बचाओ महायज्ञ शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस महायज्ञ में कन्या भ्रूण हत्या, गोहत्या, नशाखोरी, अश्लीलता व धार्मिक अंधविश्वास के विरुद्ध संकल्प की आहुतियां डलवाई गई। यज्ञ के ब्रह्मा व संन्यास आश्रम गाजियाबाद के प्रधान स्वामी चंद्रवेश ने इस अवसर पर कहा कि आर्य समाज का बेटियों को बचाने का आंदोलन भी एक महायज्ञ है। जिस कार्य के करने से प्राणी मात्र का लाभ होता हो वह कार्य यज्ञ कहलाता है। उन्होंने कहा कि हम वेद मार्ग पर चलते हैं तो एक सुंदर व प्रेरणादायी समाज का निर्माण कर सकते हैं। महायज्ञ की अध्यक्षता करते हुए सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि शिक्षित संस्कारित नारी ही मानव का निर्माण कर सकती हैं। ऋषि दयानंद ने सबसे पहले महिला अधिकारों की वकालत की थी, आज भी आर्य समाज बहनों के मान सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है। स्वामी आर्यवेश ने कहा कि मां बच्चे का पहला गुरु होती है। गुरु ही संस्कारित नहीं होंगे तो बच्चों में संस्कार कैसे पैदा होंगे। इसलिए समाज व सरकार को नारी को शिक्षा संस्कार देने पर ताकत लगानी चाहिए। मंत्रों के माध्यम से दी जाएंगी आहुतियां :

बेटी बचाओ अभियान की संयोजक प्रवेश आर्या ने बताया कि यह यज्ञ स्वामी इंद्रवेश के 84वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। 14 मार्च तक चलने वाले इसी यज्ञ में चारों वेदों के 20,000 से ज्यादा मंत्रों के माध्यम से आहुतियां दी जाएंगी। बेटी बचाओ अभियान को समर्पित चारों वेदों का यह 14वां यज्ञ है। 14 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति व वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित :

इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान नवदंपती अमित आर्य कुंडू व उनकी पत्नी रहे। इस अवसर पर बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या, अजय आर्य, प्रीति आर्या, विनोद हुड्डा, कर्नल आरके सिंह, बलवान सिंह, जिले सिंह आर्य, कृष्ण प्रजापत, रीमा आर्या, किरण आर्या, एकता आर्या, पूजा आर्या, मीनू आर्या, सूरजमल पहलवान, टेकराम, श्रवण कुमार, सोनू आर्य, धर्मेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी