शराब के एल-1 गोदाम पर बदमाशों का तांडव, कर्मचारियों को बंधक बनाकर 35 लाख की डकैती

जागरण संवाददाता, रोहतक : हिसार रोड स्थित शराब के एल-1 गोदाम पर कार सवार दस बदमाशों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 05:50 PM (IST)
शराब के एल-1 गोदाम पर बदमाशों का तांडव, कर्मचारियों को बंधक बनाकर 35 लाख की डकैती
शराब के एल-1 गोदाम पर बदमाशों का तांडव, कर्मचारियों को बंधक बनाकर 35 लाख की डकैती

जागरण संवाददाता, रोहतक : हिसार रोड स्थित शराब के एल-1 गोदाम पर कार सवार दस बदमाशों ने दिन निकलते ही जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने अकाउंटेंट, कैशियर और एक अन्य कर्मचारी के साथ मारपीट कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद 35 लाख रुपये की डकैती डालकर फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। रामगोपाल कॉलोनी के रहने वाले पवन कुमार ने हिसार रोड पर शराब का एल-1 गोदाम पर साझे में ले रखा है। सुबह के समय दो कार में सवार होकर करीब दस बदमाश वहां पर आए। बदमाशों ने सबसे पहले गोदाम के कैशियर संजय कुमार की कनपटी पर पिस्तोल तान दी और एक कमरे में ले गए। इसके बाद बदमाशों ने वहां पर अकाउंटेंट संजय गुप्ता पर भी पिस्तोल तान दी और दोनों के साथ जमकर मारपीट की। तभी कुछ बदमाश गोदाम की छत पर चले गए। बदमाशों ने वहां पर सो रहे कर्मचारी रजत के साथ भी मारपीट की। तब जाकर तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों का तांडव करीब आधे घंटे तक चला। इसके बाद बदमाश वहां से करीब 35 लाख रुपये की नकदी लूटकर ले गए। कुछ देर बाद गोदाम के पीछे वाले हिस्से में काम कर रहे मजदूरों को घटना का पता चला। मजदूरों ने तीनों को कमरे से बाहर निकाला। कैशियर ने डकैती की जानकारी फोन पर गोदाम मालिक को दी। वहीं डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। डीएसपी रोहताश समेत सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी