छह माह से फरार चल रहा हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में छह माह से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 12:13 AM (IST)
छह माह से फरार चल रहा हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
छह माह से फरार चल रहा हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रोहतक : हत्या के प्रयास में छह माह से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल रहे पांच आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार को आरोपित को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि 29 मार्च उत्तम विहार निवासी तुषार घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद तुषार के पिता महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान सामने आया था कि कुछ समय पहले पुरानी आइटीआइ के पास तुषार की नाबालिग युवक के साथ कहासुनी हुई थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपित करतारपुरा निवासी योगेश उर्फ हेप्पी, इंद्रा कालोनी निवासी केशव, करतारपुरा निवासी मन्नी व अन्य के मिलकर विशाल नगर में तुषार पर हमला बोल दिया। योगेश उर्फ हेप्पी ने जान से मारने की नीयत से तुषार पर गोली चला दी। गोली लगने से तुषार घायल हो गया था। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। वारदात में शामिल हेप्पी, केशव व अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब मन्नी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित पहले भी एक डबल मर्डर के मामले में जेल जा चुका है।

chat bot
आपका साथी