ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी, महम : ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वर्ण जाति के गरीब लोगों को आर्थिक आधार पर दिए आरक्षण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST)
ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी, महम : ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वर्ण जाति के गरीब लोगों को आर्थिक आधार पर दिए आरक्षण के साथ छेड़छाड़ के विरोध में शनिवार को क्रांति चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण में 6 जातियों को मिलाना एक सोची समझी चाल के तहत किया गया है। मुख्यमंत्री हरियाणा का भाईचारा खराब करना चाहते हैं। लगता है सरकार ब्राह्मण समाज के धैर्य की परीक्षा लेना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हम किसी के आरक्षण का विरोध नहीं कर रहे। लेकिन हमारे आरक्षण के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी। इससे पहले ब्रहामण समाज के लोगों की बैठक महाजनान धर्मशाला में हुई । बैठक में ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरिराम दीक्षित ने श्रीभगवान हिन्दुस्तानी को रोहतक जिले का अध्यक्ष बनाया।

इस अवसर पर निन्दाना प्रधान आनंद शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कौशिक, महासचिव राकेश शर्मा, घनश्याम खरकड़ा, कुलदीप कौशिक, पवन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुखदेव शर्मा, सोमपाल रिटोली, अमित पाराशर, प्रदीप कौशिक, दीपक कौशिक व रामबीर शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी