एएसआइ के बेटे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, रोहतक : कृपाल नगर कालोनी में सोमवार को एएसआइ के बेटे का शव पहुंचते ही परिवार में को

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 03:59 PM (IST)
एएसआइ के बेटे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, रोहतक : कृपाल नगर कालोनी में सोमवार को एएसआइ के बेटे का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ था। सोमवार की सुबह नोएडा के आए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। इस प्रकरण को लेकर एएसआइ या उनके किसी परिवार वालों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि रविवार को एएसआइ रणबीर सांगवान के दो बेटे सचिन सांगवान और तरुण सांगवान रोहतक से नोएडा के लिए अपनी निजी कार में गए थे। सचिन सांगवान नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह रक्षा बंधन के त्यौहार पर छुट्टी आया था। नोएडा में उनकी कार पर गोलियां बरसा दी गई। जिसमें सचिन को गोली लगी और उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह सचिन सांगवान का शव रोहतक की कृपाल नगर कालोनी में पहुंचा। जिस समय शव आया उससे पूर्व ही उनके घर पर कालोनीवासियों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई थी। परिवार में कोहराम मचा हुआ था। हर किसी की आंख में आंसू थे। करीब एक घंटे तक शव को घर पर रखने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

हत्यारों को मिले फांसी की सजा

अंतिम संस्कार में आए हर किसी व्यक्ति का कहना था कि सचिन होनहार लड़का था। जब तक वह कृपाल नगर में रहा, उसका किसी के साथ झगड़ा तक नहीं हुआ। बावजूद इसके उसकी हत्या कर दी गई। सभी की जुबान पर था कि हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

बहन का रो-रोकर बुरा हाल

सचिन सांगवान और तरुण सांगवान की एक बहन भी है। जिससे राखी बंधवाने के लिए वह छुट्टी आया था। दो दिन पूर्व ही उसने भाई को राखी बांधकर भगवान से प्रार्थना की थी कि उसके भाई की आयु लंबी हो, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सोमवार को जिस समय सचिन सांगवान का शव रोहतक में पहुंचा तो बहन बेहोश हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मां को भी होश नहीं था।

chat bot
आपका साथी