दूषित पानी सप्लाई के खिलाफ चलेगा अभियान

शहर में मच्छर भगाओ अभियान के बाद अब आम आदमी शहर में दूषित पानी के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 03:01 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 03:01 PM (IST)
दूषित पानी सप्लाई के खिलाफ चलेगा अभियान
दूषित पानी सप्लाई के खिलाफ चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : शहर में मच्छर भगाओ अभियान के बाद अब आम आदमी शहर में दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर अभियान चलाएंगो। इस संबंध में शहर के सुभाष पार्क में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। लोगों ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर विचार- विमर्श किया। इनमें मुख्य रूप से घरों में दूषित पेयजल सप्लाई, मोहल्लों व बाजार में सीवर के ओवरफ्लो होने से हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में 'मुख्यमंत्री हमारी फरियाद सुनो' अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। दिवाली के बाद यह अभियान आरंभ होगा। इसके माध्यम से प्रशासन के समक्ष विभिन्न गली व मोहल्लों की समस्याओं को उजागर कर समस्या का समाधान कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले मच्छर भगाओ अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचने और मच्छरनाशक दवा का छिड़काव कर राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर शंकर ग्रोवर, राजेंद्र हांडा, संतलाल शर्मा, राजीव खेड़ा, संजय रोहिल्ला, हिमांशु, अमन भारद्वाज, गोपाल शर्मा, नरेश वशिष्ठ, महेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी