पानी की बर्बादी रोकने के लिए लगाए वाल्व

जासं, रेवाड़ी: निकटवर्ती गांव गोकलगढ़ में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बाबा सीताराम युवा शक्ति समिति की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने गांव में खुली नलों पर वाल्व लगाए तथा ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 04:46 PM (IST)
पानी की बर्बादी रोकने के लिए लगाए वाल्व
पानी की बर्बादी रोकने के लिए लगाए वाल्व

जासं, रेवाड़ी: निकटवर्ती गांव गोकलगढ़ में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बाबा सीताराम युवा शक्ति समिति की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने गांव में खुले नलों पर वाल्व लगाए तथा ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव में लगे बहुत से नलों पर टोंटी व वाल्व नहीं लगे होने के कारण पानी व्यर्थ में बहता रहता था। समिति की ओर से अभियान चला कर ऐसे सभी नलों पर वाल्व लगाए गए तथा ग्रामीणों से भी पानी बचाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर गिरता जा रहा है। आने वाले समय में पानी का संकट और गहरा सकता है। केवल जल संरक्षण और बेहतर इस्तेमाल से जलसंकट से उबरा जा सकता है। पानी बचाने का कार्य सिर्फ जागरूकता से ही हो सकता है। इस अवसर पर सदस्य हवा ¨सह, जसबीर यादव, प्रवीन यादव, नितिन, भरत ¨सह, जितेंद्र व अजय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी