पशु-पक्षी व पौधों का संरक्षण जरूरी: सांभरिया

वन मंडल अधिकारी सुन्दर लाल सांभरिया ने कहा कि इको सिस्टम को बचाने के लिए पशु-पक्षी और पौधों को संरक्षित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर मुंडेर हर घर पर पानी का प्रबंध हो। हमें बेसहारा पशु पक्षियों एवं पेड़ पौधों के प्रति ज्यादा से ज्यादा संवेदना रखनी चाहिए जो इको सिस्टम को बैलेंस करने में मददगार होगी तथा वातावरण को बेहतर बनाएगी। वे रेवाड़ी ऑब्स गायनी सोसाइटी व डॉक्टर फोर सोसायटी की ओर से गर्मी के मौसम में बेजुबान परिदों को पानी मुहैया कराने के लिए सकोरा बांटने के अवसर पर बोल रहे थे। सकोरे नेहरू पार्क में बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:56 AM (IST)
पशु-पक्षी व पौधों का संरक्षण जरूरी: सांभरिया
पशु-पक्षी व पौधों का संरक्षण जरूरी: सांभरिया

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : वन मंडल अधिकारी सुन्दर लाल सांभरिया ने कहा कि इको सिस्टम को बचाने के लिए पशु-पक्षी और पौधों को संरक्षित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर मुंडेर, हर घर पर पानी का प्रबंध हो। हमें बेसहारा पशु पक्षियों एवं पेड़ पौधों के प्रति ज्यादा से ज्यादा संवेदना रखनी चाहिए, जो इको सिस्टम को बैलेंस करने में मददगार होगी तथा वातावरण को बेहतर बनाएगी।

वे रेवाड़ी ऑब्स गायनी सोसाइटी व डॉक्टर फोर सोसायटी की ओर से गर्मी के मौसम में बेजुबान परिदों को पानी मुहैया कराने के लिए सकोरा बांटने के अवसर पर बोल रहे थे। सकोरे नेहरू पार्क में बांटे गए।

डॉ. सीमा मित्तल ने कहा कि अत्यधिक गर्मी, पानी व आश्रय की कमी से बहुत सारे पक्षी गर्मियों में दम तोड़ देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के प्रति संवेदना रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व घटते शेल्टर की वजह से वातावरण का इको बैलेंस खराब हो रहा है। पक्षी अधिकतम 40 डिग्री तक तापमान सह सकते हैं। पानी कम होने पर पक्षी की मृत्यु हो सकती है, उसे समय पर पानी मिल जाए तो जान बच सकती है। ईओ मनोज कुमार ने पर्यावरण संरक्षण में इस छोटे से कदम को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. घनश्याम मित्तल ने पशु पक्षियों और पौधों के अलावा बहते जल को भी दूषित होने से बचाने पर बल दिया।

इस अवसर पर डॉ. उषा सचदेवा, डॉ. पूनम जैन, डॉ. रेनू, डॉ. रणबीर, आर्ट ऑफ लिविग की उर्मिला भारद्वाज, उमा गुप्ता, शशि, आस्था पाल्हावासिया, विजय बोडिया, कुसुम, प्रोमिला, रानी जैन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी