शिवभक्तों ने घर पर ही किया जलाभिषेक

शिवरात्रि को एक दिन मंदिरों के पट खोलने के बाद सोमवार को फिर से एहतियात बरती गई। मंदिरों के पट बंद रहे तथा ज्यादातर श्रद्धालुओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर अपने घरों में ही स्थापित शिवलिग पर जलाभिषेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 05:42 PM (IST)
शिवभक्तों ने घर पर ही किया जलाभिषेक
शिवभक्तों ने घर पर ही किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : शिवरात्रि को एक दिन मंदिरों के पट खोलने के बाद सोमवार को फिर से एहतियात बरती गई। मंदिरों के पट बंद रहे तथा ज्यादातर श्रद्धालुओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर अपने घरों में ही स्थापित शिवलिग पर जलाभिषेक किया। गली मोहल्लों में स्थित छोटे मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादातर श्रद्धालुओं ने बाहर निकलने के बजाय अपने घरों पर ही पूजा की। वहीं सोमवार को सोमवती अथवा श्रावण अमावस्या का अद्भुत संयोग होने के चलते लोगों ने दान पुण्य भी किया। कोरोना काल में बंद हैं शिवालयों के कपाट इस बार सावन के महीने में अद्भुत संयोग हैं। सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही सावन महीने का समापन हो रहा है। कोरोना काल में शिवभक्त इस बार भोलेनाथ की आराधना के साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से ही मंदिरों के कपाट बंद है तथा। केवल शिवरात्रि के दिन ही शिवालयों को खोला गया था। जिला प्रशासन ने शिवभक्तों को घरों में रहकर ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने का आह्वान किया है। जिला के प्रमुख शिवालयों के प्रबंधक व पुजारी भी कोविड-19 के नियमों का पालन करने तथा घर पर रहकर पूजा-पाठ करने लिए शिवभक्तों को जागरूक कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी