Rewari News: प्लाट में सो रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, अस्पताल में भर्ती

Rewari Crime News गोली लगने से युवक घायल हो गया। स्वजन ने उसे उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया। गोली चलाने वाले दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

By Abhishek TiwariEdited By: Publish:Wed, 20 Apr 2022 02:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Apr 2022 02:10 PM (IST)
Rewari News: प्लाट में सो रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, अस्पताल में भर्ती
Rewari News: प्लाट में सो रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

 रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। रेवाड़ी जिले के गांव मुकुंदपुर बसई में बुधवार को अपने प्लाट में सो रहे युवक पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। स्वजन ने उसे उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया। गोली चलाने वाले दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव मुकुंदपुर बसई निवासी कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। अभी उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को वह अपने प्लाट में चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां पहुंचे। मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। युवकों ने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पेट व पैर में गोली लगने से सोमबीर घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल सोमबीर को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर गए। ट्रामा सेंटर से युवक को रोहतक पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी