लालू की बेटी अनुष्का कांग्रेस पार्टी से लड़ सकती हैं चुनाव, जानिए कैसे हो रही तैयारी

Rewari Municipal Council Election नगर परिषद चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की पुत्रवधू अनुष्का भी ताल ठोंक सकती है। अनुष्का कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 07:53 AM (IST)
लालू की बेटी अनुष्का कांग्रेस पार्टी से लड़ सकती हैं चुनाव, जानिए कैसे हो रही तैयारी
कांग्रेस की तरफ से ऐलान किया गया है कि नगर परिषद प्रधान पद का चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा।

रेवाड़ी [अमित सैनी]। रेवाड़ी नगर परिषद चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। नगर परिषद चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की पुत्रवधू अनुष्का भी ताल ठोंक सकती है। अनुष्का कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका कोई निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन समर्थकों में इस चर्चा से ही खासा जोश है। 

27 दिसंबर को होने हैं चुनाव

रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव 27 दिसंबर को होने हैं। नगर परिषद चुनाव में पहली बार प्रधान पद के चुनाव प्रत्यक्ष होने हैं। प्रधान का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं। अनुष्का के पति चिरंजीव राव वर्तमान में रेवाड़ी विधानसभा से विधायक है।

कांग्रेस की सिंबल पर लड़ा जाएगा चुनाव

कांग्रेस की तरफ से ऐलान किया गया है कि इस बार नगर परिषद प्रधान पद का चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा। सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही कैप्टन समर्थकों ने अनुष्का को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाने के लिए झंडा उठा लिया है। कार्यकर्ताओं में अनुष्का की उम्मीदवारी को लेकर खासा जोश है। बहुत से कार्यकर्ता तो पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं।

अभी नहीं हुई है चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा

हालांकि कैप्टन परिवार की तरफ से अभी अनुष्का को चुनाव लड़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कैप्टन परिवार व समर्थक विधायक चिरंजीव राव के रेवाड़ी वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। चिरंजीव किसी कार्य से बाहर गए हुए थे तथा सोमवार को वह रेवाड़ी आकर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। 

अनुष्का प्रधान पद का चुनाव लड़ेगी ऐसा कोई निर्णय अभी नहीं लिया

कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ेगी इसलिए मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे। मजबूत प्रत्याशी हमारे घर से भी हो सकता है लेकिन अनुष्का प्रधान पद का चुनाव लड़ेगी ऐसा कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है। अभी हम समिति बनाएंगे जो प्रत्याशी का चुनाव करेगी। सोमवार को समर्थकों के साथ मेरी बैठक है। वैसे भी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे तो टिकट पार्टी देगी मैं नहीं। 

चिरंजीव राव, विधायक रेवाड़ी 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी