लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा पहुंची हरियाणा, जीजा को दिया दिलासा

Lalu Prasad Yadav मीसा भारती लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी हैं। वहीं कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे विधायक चिरंजीव का विवाह लालू की छोटी बेटी अनुष्का के साथ हुआ है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 08:36 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 09:24 AM (IST)
लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा पहुंची हरियाणा, जीजा को दिया दिलासा
लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा पहुंची हरियाणा, जीजा को दिया दिलासा

रेवाड़ी [अमित सैनी]। Lalu Prasad Yadav: पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की माता व विधायक चिरंजीव राव की दादी शांति देवी के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की ओर से ढांढस बंधाने के लिए राज्यसभा सदस्य मीसा भारती मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित कैप्टन यादव के आवास पर पहुंची।

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल की नेता मीसा भारती ने स्वर्गीय शांति देवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए तथा बहनाेई चिरंजीव राव को भी दुख की इस घड़ी में सांत्वना बंधाई। वहीं, मीसा भारती ने कहा कि स्वर्गीय माता शांति देवी बेहद सरल स्वभाव की थी। मैं खुद कई बार उनसे मिली थी। जब भी मैं उनसे मिली उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया तथा दीर्घायु की कामना भी की। उनके स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यों में लगाया।

यहां बता दें कि मीसा भारती बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी है। वहीं कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे विधायक चिरंजीव राव का विवाह लालू यादव की ही छोटी बेटी अनुष्का के साथ हुआ है। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 में चिरंजीव राव ने जीत हासिल की। अपने जीजा के चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आए थे। उन्होंने कई दिनों तक यहां पर रहकर चिरंजीव का चुनाव प्रचार किया था। परिणाम में इसका फायदा भी नजर आए और चिरंचीव 1300 वोट से जीते थे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजा के चलते फिलहाल जेल में सजा काट रहे हैं।

इन्होंने भी किए श्रद्धासुमन अर्पित

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला, बहादुरगढ़ से विधायक राजेंद्र सिंह जून, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, पूर्व मंत्री राव नरबीर ने भी कैप्टन आवास पर पहुंचकर शोक जताया।

chat bot
आपका साथी