प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकशी

रेवाड़ी जिला के गांव गाजीगोपालपुर में रविवार की रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी तथा खुद भी फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों कई महीनों से लिव-इन-रिलेशनशिप में झज्जर में रह रहे थे तथा चार दिन पहले ही गांव में आकर रहने लगे थे। महिला कहां की रहने वाली है इसके बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। महेंद्र सुनारिया जेल में कांट्रेक्ट पर कुक बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 07:26 PM (IST)
प्रेमिका की हत्या कर 
प्रेमी ने की खुदकशी
प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकशी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिला के गांव गाजी गोपालपुर में रविवार की रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर बाद में खुद भी फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। दोनों कई महीनों से लिव-इन-रिलेशनशिप में झज्जर में रह रहे थे और चार दिन पहले ही गांव में आकर रहने लगे थे। महेंद्र सुनारिया जेल में अनुबंध पर कुक के तौर पर काम करता था। वहीं महिला कहां की रहने वाली है, इसके बारे में अभी पता नहीं लग पाया है।

पुलिस ने बताया कि गांव गाजी गोपालपुर निवासी 31 वर्षीय महेंद्र ¨सह उर्फ नितिन अपनी प्रेमिका 28 वर्षीय संजू और उसकी आठ वर्षीय बेटी बबीता के साथ झज्जर में रह रहा था। चार दिन पूर्व वह अपनी प्रेमिका के साथ गांव स्थित अपने मकान में रहने के लिए आया था। रविवार को महेंद्र व संजू घर पर थे और बच्ची पड़ोस में ही महेंद्र के चाचा के घर बच्चों के साथ खेलने के लिए गई थी। देर शाम तक महेंद्र का कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने इसकी जानकारी सरपंच बिरेंद्र ¨सह को दी। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सरपंच ने जाटूसाना थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जाटूसाना थाना एसएचओ र¨वद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो महेंद्र का शव चुन्नी के फंदे पर लटका था और संजू का शव बेड पर पड़ा हुआ था। शव को रजाई से ढका हुआ था। परिवार से अलग रहता था महेंद्र

महेंद्र ¨सह के पिता चंद्रभान हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और कई वर्षों से झज्जर में ही रहते है। महेंद्र सुनारिया जेल में कांट्रेक्ट पर कुक का काम करता था और कई महीनों से परिवार से अलग अपनी प्रेमिका संजू के साथ रह रहा था। मृतक महिला कहां की रहने वाली थी, इस बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है। मृतका की बच्ची ने पुलिस को बताया कि वे अगरतला के रहने वाले है और उसकी नानी झज्जर में रहती है। पुलिस महिला के परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या का मामला दर्ज

परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व ही गांव में आए महेंद्र और संजू के बीच विवाद होता रहता था। अंदेशा है कि रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया होगा और महेंद्र ने गुस्से में संजू की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने मृतक महेंद्र ¨सह के खिलाफ संजू की हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

------------

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महेंद्र ने पहले महिला की गला दबा कर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

-र¨वद्र कुमार, एसएचओ जाटूसाना थाना।

chat bot
आपका साथी