रेवाड़ी के प्रथम विधायक की जयंती मनाई

रेवाडी के प्रथम विधायक स्व. राव अभय ¨सह की जयंती के अवसर पर शनिवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव व चिरंजीव राव ने कांग्रेसियों के साथ श्रद्वासुमन अर्पित किए। राव अभय ¨सह चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा गांव सहारनवास स्थित राव अभय ¨सह कॉलेज में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर मंदिर में हवन का आयोजन भी किया गया। इसमें परिवार के सभी सदस्य व कालेज स्टाफ सहित गणमान्य लोगों ने आहुति डाली। इस मौके पर कैप्टन अजय ¨सह ने कहा कि राव अभय ¨सह यादव की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। उनकी धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक सदभाव व शांति की विचाराधारा में गहरी आस्था थी। हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर ही चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 09:11 PM (IST)
रेवाड़ी के प्रथम विधायक की जयंती मनाई
रेवाड़ी के प्रथम विधायक की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : रेवाड़ी के प्रथम विधायक स्व. राव अभय ¨सह की जयंती के अवसर पर शनिवार को उनके पुत्र व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव व चिरंजीव राव ने कांग्रेसियों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। राव अभय ¨सह चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा गांव सहारनवास स्थित राव अभय ¨सह कॉलेज में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर मंदिर में हवन का आयोजन भी किया गया। कैप्टन अजय ¨सह ने कहा कि राव अभय ¨सह यादव की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। उनके पिताजी राव अभय ¨सह ने इस क्षेत्र के लिए बहुत से कार्य किए। चिरंजीव राव ने कहा कि स्व. राव अभय ¨सह की शिक्षाएं पूरे इलाके के लिए एक पथ प्रदर्शक है।

-----------

स्कूल में केक काटकर मनाई जयंती

स्व. राव अभय ¨सह की जयंती पर अविराज व‌र्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा में केक काटा गया। संस्था के निदेशक डॉ. उमाशंकर यादव ने पूर्व विधायक के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपने मधुर व्यवहार व कर्मठ कार्यशैली से उन्होंने आम जनता को अपनी ओर खींचा। तीन बार विधायक रहे स्व. अभय ¨सह ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहते हुए केवल एक रुपया मासिक वेतन लिया बाकि राशि वे अस्पताल, स्कूल आदि में दान कर देते थे।

वहीं, सहारनवास स्थित माता राजकौर कॉलेज में रेवाड़ी के प्रथम विधायक राव अभय ¨सह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राव अनिल राव ने स्व. अभय ¨सह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के धर्मवीर यादव के साथ संस्था के अधिकारी, शिक्षक, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी