सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा : क्षेत्र के एक गांव में अपने पति के साथ रह रही महिला के साथ घर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 05:06 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा : क्षेत्र के एक गांव में अपने पति के साथ रह रही महिला के साथ घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित जिला दरभंगा के गांव भंगरथू निवासी अरुण व जिला मुजफ्फरपुर निवासी रामप्रसाद है।

पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी एक महिला अपने पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहती है। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसके पति एक फैक्ट्री में कार्यरत है। बृहस्पतिवार को उसके पति ड्यूटी पर गए हुए थे तथा वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान दरभंगा के गांव भंगरथू निवासी अरुण व मुजफ्फरपुर निवासी रामप्रसाद कमरे पर आ गए। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शोर मचाया तो दोनों कमरे से फरार हो गए थे। पति के ड्यूटी से लौटने के बाद घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अरुण व रामप्रसाद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी