जिला के पांचों खंड हुए सक्षम

राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का अधिगम स्तर सुधारने के उद्देश्य से 12 फरवरी को आयोजित हुई सक्षम परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 05:41 PM (IST)
जिला के पांचों खंड हुए सक्षम
जिला के पांचों खंड हुए सक्षम

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का अधिगम स्तर सुधारने के उद्देश्य से 12 फरवरी को आयोजित की गई सक्षम परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। सक्षम हरियाण के तहत तीसरी पार्टी जीएमआइ की ओर से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई थी। इसमें जिला के चार खंड को सक्षम घोषित किया गया है। नाहड़ खंड पिछले साल ही सक्षम घोषित हो चुका है। इस तरह अब पूरा जिला सक्षम हो गया है।

जिले के पांचों खंड सक्षम घोषित होने के बाद अब इन खंडों का प्रयास सक्षम प्लस के लिए मेहनत करना होगा। जिला को सक्षम बनाने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग की ओर से खूब मेहनत की गई थी। अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों को सक्षम परीक्षा का अभ्यास कराया गया था। जिला के रेवाड़ी, बावल, खोल, जाटूसाना खंड के 198 स्कूलों के 6353 विद्यार्थियों ने सक्षम परीक्षा दी थी। इसमें तीसरी कक्षा में 2103, पांचवीं में 2099 तथा सातवीं कक्षा में 2151 विद्यार्थी शामिल हुए थे। खोल खंड के 95 फीसद से अधिक बच्चे हुए सक्षम:

इस परीक्षा में खोल खंड के अधिकांश बच्चों ने 95 फीसद या इससे अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि रेवाड़ी खंड 87, जाटूसाना 94, बावल 92 फीसद के साथ सक्षम घोषित किया गया। इन खंडों को कम से कम 80 फीसद या इससे अधिक अंक प्राप्त करना था। इसके लिए तीसरी, पाचवीं और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की हिदी और गणित विषय की परीक्षा ली गई थी। अब सक्षम प्लस के लिए हिदी, गणित विषय के साथ अंग्रेजी विषय की भी तैयारी करनी होगी। तीन विषयों में सक्षम परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को कम से कम 80 फीसद या इससे अधिक अंक लाना होगा। जाटूसाना खंड का पहला प्रयास कामयाब:

सक्षम बनने के लिए जाटूसाना खंड प्रथम प्रयास में सफल हुआ वहीं खोल खंड चौथे प्रयास में सक्षम हुआ। रेवाड़ी और बावल खंड ने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। जाटूसाना के मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि जाटूसाना खंड के 47 स्कूलों में सक्षम परीक्षा हुई थी। इनमें से अधिकांश का परिणाम 90 या इससे अधिक फीसद रहा है। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक की वीडियो कांफ्रेंसिग में जिला शिक्षा अधिकारी आरके फलसवाल, डाइट प्राचार्य संगीता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, सभी खंड और मौलिक शिक्षा अधिकारी, सुमित, सक्षम नोडल अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद थे। जिला शिक्षा अधिकारी आरके फलसवाल ने बताया कि उपायुक्त के दिशा निर्देश पर पूरा जिला सक्षम हो चुका है।

chat bot
आपका साथी