बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलें: अशोक तंवर

बाबा साहेब सेवा समिति की ओर से गांव लिसान में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव चिरंजीव राव व ग्रामीण उत्थान संस्था के संयोजक डॉ. टीसी राव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार में पूर्व राजदूत आजाद ¨सह तूर ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 08:33 PM (IST)
बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलें: अशोक तंवर
बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलें: अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : बाबा साहेब सेवा समिति की ओर से गांव लिसान में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव चिरंजीव राव व ग्रामीण उत्थान संस्था के संयोजक डॉ. टीसी राव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार में पूर्व राजदूत आजाद ¨सह तूर ने की। डॉ. अशोक तंवर सहित अन्य अतिथियों ने सर्व प्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि बाबा साहेब ने जो मिशन शुरू किया था उसे तभी पूरा किया जा सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से व्यक्ति किसी भी ऊंचाई पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के गुणों को स्वीकारते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व राजदूत आजाद ¨सह तूर ने कहा कि शिक्षित समाज ही एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है इसलिए सर्व समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव चिरंजीव राव कहा कि बाबा साहेब ने समाज को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। हमें उनकी शिक्षाओं को स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. टीसी राव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सभी लोगों को समान अधिकार मिले हुए है इसलिए अपने अधिकारों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में महासचिव प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष देशराज पंवार, उपप्रधान सुरेंद्र सोलंकी, सहसचिव सुरेंद्र सांखला, सदस्य खुशीराम, विक्रम, प्रदीप कुमार, आकाश कुमार, जय प्रकाश, दिनेश पंवार, प्रवीण सोलंकी, सुनील सोलंकी, राम ¨सह पंवार, बलदेव, नरेश पंवार, रामचंद्र रंगा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी