भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

संवाद सहयोगी, बावल: भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में यहां के रेलवे रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर परि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 04:59 PM (IST)
भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

संवाद सहयोगी, बावल: भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में यहां के रेलवे रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में बावल तहसील ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। यज्ञ में मुख्य यजमान के तौर पर तहसील प्रधान केशव मुदगिल थे। सुबह के समय आयोजित किए यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा सपत्नीक यज्ञ में आहूति डालकर कल्याण की कामना की। इस अवसर पर केशव मुदगिल ने कहा कि भगवान परशुराम ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। उनके बताए मार्ग पर ही चलकर हम समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर सकते हैं। समाज को उनके कार्यों से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक बुराईयों को दूर करते हुए शिक्षा के प्रसार पर विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर सभा के उपप्रधान, सुरेश चंद पातूहेडा, ज्ञानचंद पावटी, डॉ. भागीरथ, समाजसेवी राजेंद्र सिह, लाज कौशिक, चंद्रशेखर, महेश तिवाड़ी, कमल शर्मा, महेश कौशिक, कालू कौशिक, मनोज कुमार, मनीष कुमार, पूर्व पार्षद सुमेर ¨सह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी