पंचकुला से पलवल तक एक जैसी नीति: कैप्टन अभिमन्यु

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मनोहर सरकार ने अपने दो वर

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 08:12 PM (IST)
पंचकुला से पलवल तक एक जैसी नीति: कैप्टन अभिमन्यु

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मनोहर सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में पहला बड़ा काम यह किया है कि पंचकुला से लेकर पलवल तक विकास की एक समान नीति तैयार की है, जबकि दूसरा बड़ा काम भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई-भतीजावाद व सिफारिश संस्कृति पर चोट की है।

कैप्टन अभिमन्यु यहां के मधुसूदन स्थल में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मनोहर सरकार की दो वर्ष की दो बड़ी उपलब्धियों के सवाल पर उपरोक्त जवाब को आगे बढ़ाते हुए अभिमन्यु ने कहा कि उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है। इसे दो बड़ी उपलब्धियों में सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार की घोषणाओं के क्रियान्वयन में खजाने की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश का वित्त प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। प्रदेश की मेहनतकश व ईमानदार जनता की बदौलत ईमानदार सरकार कर राजस्व में बढ़ोतरी में कामयाब रहेगी और जरूरी प्रोजेक्ट धन की कमी से नहीं अटकेंगे। उन्होंने दलित उत्पीड़न जैसी घटनाओं का जिक्र करने पर कहा कि भाजपा का जाति की राजनीति में कभी भरोसा नहीं रहा। हम विकास की नीति पर चलने के पक्षधर हैं।

इससे पूर्व प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां बताई। फसल बीमा योजना का उल्लेख किया। साथ बैठे पूर्व मंत्री बिक्रम ¨सह यादव की तारीफ करना भी कैप्टन नहीं भूले।

प्रशिक्षण वर्ग में बोले कई नेता

पहले दिन प्रथम सत्र में प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने भाजपा के इतिहास पर, दूसरे सत्र में सूरजपाल अम्मू ने मीडिया प्रबंधन पर, तृतीय सत्र में नृपेंद्र ¨सह एकात्म मानववाद, चतुर्थ सत्र में वीर कुमार यादव ने कार्यकर्ता विकास व पांचवें सत्र में सत्यव्रत शास्त्री ने सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी