कर्मचारियों ने फूंकी एस्मा की प्रतियां

फोटो संख्या: 10 -बिजली निगम के 23 सबडिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने की खिलाफत जागरण संवाददात

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 06:28 PM (IST)
कर्मचारियों ने फूंकी एस्मा की प्रतियां

फोटो संख्या: 10

-बिजली निगम के 23 सबडिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने की खिलाफत

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: बिजली निगम के 23 सबडिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ 29 व 30 जून को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सरकार द्वारा एस्मा लगाने का सरकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने एस्मा की प्रति जलाकर रोष प्रकट किया। बिजली निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने एस्मा लगाना सरकार की बौखलाहट है और इसके बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर अडिग है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला प्रधान चंद्रभान यादव ने कहा कि सरकार चाहे कुछ भी कर ले कर्मचारी हड़ताल को पूरी तरह से अडिग हैं और अब सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एस्मा की प्रति जलाकर रोष प्रकट किया। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाकर अधिकार को छीनना चाहती है। बिजली निगम के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों पर दमनकारी नीति गलत है। संघ के राज्य प्रधान कमल ¨सह ने सरकार द्वारा लाए गए इस आदेश को वापस लेने की मांग की। महासचिव रामचंद्र कामरेड ने भी सरकार की इस नीति की आलोचना की। इस अवसर पर अजय शर्मा, राजेंद्र यादव, अशोक कुमार, वीर¨सह, रामकंवर सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी