आतंकवाद को करारा जवाब है मेमन को फांसी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: मुंबई सीरियल ब्लास्ट के एक अभियुक्त याकूब मेमन को बृहस्पतिवार की सुबह फांसी

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 01:09 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 05:59 AM (IST)
आतंकवाद को करारा जवाब है मेमन को फांसी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: मुंबई सीरियल ब्लास्ट के एक अभियुक्त याकूब मेमन को बृहस्पतिवार की सुबह फांसी दिए जाने की सूचना से लोगों का देश की न्यायपालिका में विश्वास बढ़ा है। याकूब मेमन की फांसी पर लोगों की प्रतिक्रिया:-

सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को कानून सम्मत पूरा मौका दिया गया। इससे साबित हो गया है कि देश की न्यायपालिका निष्पक्ष है। देश में दया याचिका पर स्पष्ट नियम नहीं है। दया याचिका पर नियम स्पष्ट होने चाहिए।

-वेद्रपकाश विद्रोही

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस।

याकूब को बहुत पहले ही फांसी दे दी जानी चाहिए थी। इतने वर्षों तक याकूब की सुरक्षा इत्यादि पर कितना खर्च हुआ है। यह खर्च सीरियल बम ब्लास्ट में मारे गए परिवारों को दिया जाना चाहिए था। देर से ही सही परंतु न्याय हुआ।

र¨वद्र यादव, प्रधान

जिला बार एसोसिएशन।

याकूब मेमन को फांसी सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि है। न्याय मिलने में 22 वर्ष लग गए। यह आतंकवाद को करारा जवाब है कि देश अब और सहन नहीं करेगा।

-विनोद यादव,

भगत ¨सह युवा बिग्रेड।

सीरियल ब्लास्ट के दोषी को फांसी से पूरे विश्व में संदेश गया है कि अब भारत आतंकवाद फैलाने वालों पर कोई रहम नहीं करेगा। आतंकवाद फैलाने वालों को करारा जवाब मिला है।

-करण ¨सह, एडवोकेट।

chat bot
आपका साथी