बाक्स : क्लर्क व स्टोर कीपर भर्ती में दिखाया दम

By Edited By: Publish:Sat, 13 Sep 2014 01:05 AM (IST) Updated:Sat, 13 Sep 2014 01:05 AM (IST)
बाक्स : क्लर्क व स्टोर कीपर भर्ती में दिखाया दम

फोटो संख्या 8 व 9 है।

सब हेड-राव तुलाराम स्टेडियम में तीसरे दिन 54 आ‌र्म्ड रेजीमेंट के लेफ्टीनेंट जनरल बलबीर पामा सहित अन्य अधिकारियों ने लिया भर्ती व्यवस्था का जायजा

-पांच हजार से अधिक युवा रैली में भाग लेने पहुंचे

-आज होगी महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं की भर्ती

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले के युवाओं की क्लर्क व स्टोर कीपर के पदों पर भर्ती हुई। भर्ती में 5 हजार से अधिक युवा पहुंचे। भर्ती रैली की व्यवस्थाओं का 54 आ‌र्म्ड रेजीमेंट के लेफ्टीनेंट जनरल बलबीर पामा ने लेकर भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की।

इन पदों के लिए भर्ती रैली में 5 हजार से अधिक युवा पहुंचे और मौसम साफ होने से युवाओं के साथ सेना के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। इससे पूर्व बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद दौड़ ट्रैक पर जमा होने पानी में शुक्रवार को मिट्टी डालकर उसे दुरुस्त किया गया था। शुक्रवार को दैनिक जागरण ने दौड़ ट्रैक पर जमा पानी से युवाओं को हुई परेशानी से अवगत कराते हुए समाचार प्रकाशित किया था। तत्पश्चात शुक्रवार को इस ट्रैक पर मिट्टी डाली गई। भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया और शुक्रवार तड़के 3 बजे से ही युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हालांकि आज संख्या कम होने की वजह से सेना तथा पुलिस को इतनी अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

लेफ्टिनेंट जनरल पामा ने बढ़ाया हौसला

स्टेडियम में चल रही भर्ती व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को लेफ्टीनेंट जनरल बलबीर पामा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनकी सेना अधिकारियों के अलावा प्रशासन की ओर से एसडीएम यशपाल यादव तथा तहसीलदार विजय सिंह ने उनकी अगुवाई। इस अवसर पर बलबीर पामा ने भर्ती रैली के दौरान प्रशासन की ओर से गई व्यवस्थाओं पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रशासन के अच्छे सहयोग से ही यह कार्य बेहतर तरीके से हो रहा है। इसके बाद जनरल बलबीर पामा ने दौड़ के लिए तैयार हुए युवाओं को संबोधित किया तथा दलालों से बचने का आह्वान किया। तत्पश्चात उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ कमांडिग आफिसर अमित शर्मा, कर्नल विक्रम पांडेय, भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल राजेश शर्मा सहित सेना के अधिकारी मौजूद थे। शनिवार को स्टेडियम में जिला महेंद्रगढ़ के युवाओं की क्लर्क व स्टोर कीपर के पदों पर भर्ती होगी।

chat bot
आपका साथी