मकान गिरने से महिला की मौत

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 01:13 AM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 01:13 AM (IST)
मकान गिरने से महिला की मौत

-पड़ोस के मकान की नींव की खुदाई के दौरान के दौरान हुआ हादसा

-एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

फोटो संख्या 29 व 30 है।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: बड़ा तालाब के निकट एक मकान की नींव की खुदाई के दौरान साथ लगते मकान की दीवार व एक कमरा भरभरा कर गिर गए। हादसे के समय कमरे में सो रही गृहस्वामिनी की दबने से मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल श्रमिक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बड़ा तलाब निवासी दो भाई दीपक व दिनेश के मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था। मकान के निर्माण के लिए नीवं खोदी गई थी। खुदाई के दौरान पड़ोसी सुभाष के मकान की नींव कमजोर हो गई। शनिवार को अचानक सुभाष के मकान की दीवार व कमरा ढह गया। कमरे में सो रही सुभाष की पत्नी नीना व वहां काम कर रहा मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव मुदवारी निवासी अजीज मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। घायलों को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान नीना की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी विरेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने दीपक व दिनेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

------

इनसेट:

और बड़ी हो सकती थी घटना

रेवाड़ी: शनिवार को पड़ोसी की लापरवाही से बड़ा तालाब निवासी सुभाष का न केवल आशियाना ढह गया, बल्कि सुभाष की पत्नी नीना की जिंदगी भी छीन ली। घटना के समय नीना कमरे में अकेली थी। यदि यही हादसा रात के समय हुआ होता तो कई लोगों की जिंदगी छीन सकता था। रात के समय सुभाष का पूरा परिवार इसी कमरे में सोता था। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे तथा सुभाष काम पर गया हुआ था। दीपक व दिनेश का मकान सुभाष के मकान से नीचे था। नींव की खुदाई सुभाष के मकान की नींव कमजोर पड़ गई थी। इसके बावजूद भी सावधानी नहीं बरती गई।

chat bot
आपका साथी