रिफाइनरी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कार्यकारी निदेशक गोपाल चंद्र सिकंदर ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष इंडियन आयल के संदेश को जयदीप चौधरी मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) ने पढ़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 07:56 AM (IST)
रिफाइनरी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
रिफाइनरी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

संवाद सहयोगी, रिफाइनरी : शनिवार को पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कार्यकारी निदेशक गोपाल चंद्र सिकंदर ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष इंडियन आयल के संदेश को जयदीप चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) ने पढ़ा। सिकदर ने कहा कि विभिन्न तरह के 50 पौधे भी लगाए गए। ग्वालड़ा ग्राम पंचायत भूमि पर दो लाख से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कंवलजीत सिंह, एके साहनी, महुआ बसु, एमके शर्मा, आशीष भूषण, शैलेंद्र सिन्हा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी