रोडवेज वर्कशॉप की दीवार गिरी, चार घायल, गरीबों के चूल्हे पर चोट

जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत डिपो में वर्कशाप की दीवार गिर गई। पास में चाय के खोखे पर ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 07:55 AM (IST)
रोडवेज वर्कशॉप की दीवार गिरी, चार घायल, गरीबों के चूल्हे पर चोट
रोडवेज वर्कशॉप की दीवार गिरी, चार घायल, गरीबों के चूल्हे पर चोट

जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत डिपो में वर्कशाप की दीवार गिर गई। पास में चाय के खोखे पर बैठे चालक-परिचालक सहित चार लोग चोटिल हो गए। लोग इस घटना के लिए अधिकारियों की लेटलतीफी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हादसा शनिवार सुबह लगभग सवा 6 बजे हुआ।

नाला ओवरफ्लो होने के कारण वर्कशाप की दीवार पिछले कई महीनों से सड़क की ओर लगातार झुकती जा रही थी। 8 मई को आए तूफान के बाद दीवार और ज्यादा टेढ़ी हुई तो वर्कशॉप कर्मचारियों ने 14 मई को जीएम रामकुमार को लिखित सूचना दी। जीएम ने कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को दीवार के पास से सामान हटाने के मौखिक निर्देश दिए। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। शनिवार सुबह वर्कशॉप की आउट बाउंड्री वॉल का लगभग 50 फीट लंबा हिस्सा एलआइसी दफ्तर की ओर सड़क पर गिर गया। दीवार गिरने के कारण मुख्तयार के खोखे पर चाय पी रहे कुरुक्षेत्र के सब डिपो पेहवा के चालक मुल्तान ¨सह, प्राइवेट बस कंपनी के परिचालक पेहवा निवासी सतपाल, चाय विक्रेता मुख्त्यार ¨सह व धीरज घायल हो गए। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। डिपो कर्मचारी व आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

रोटियां बेचकर परिवार को खिलाता था रोटी, अब कैसे होगा गुजारा : क्षतिग्रस्त रेहड़ी को देखते हुए संजय ने बताया कि वह रेहड़ी पर रोटी-सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालता था। अब रेहड़ी ही मलबे में तब्दील हो चुकी है। समझ नहीं आता परिवार का गुजारा करने के लिए इतनी जल्दी पैसों का इंतजाम कैसे होगा। बढ़ती गर्मी को देख खरीदा था माल, अब टूटे कांच में बदली बोतलें : देसराज ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए कुछ दिन पहले ही सारी पूंजी लगाकर कोल्ड ¨ड्रक की बोतलें खरीदी थी। दीवार ढहने के कारण रेहड़ी और बोतलें, दोनों ही टूट गए। उसकी जमापूंजी लगभग खत्म हो गई है। वर्जन

दीवार की जर्जर हालत देखने के बाद लोगों को उक्त जगह से हटने के आदेश दिए थे। एक या दो दिन में दीवार गिराकर उसका पुन: निर्माण करवाना था। इत्तेफाक से शनिवार सुबह यह हादसा हो गया। जल्द ही दीवार का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

रामकुमार, जीएम पानीपत डिपो।

chat bot
आपका साथी