महिलाओं को मिले पुरुषों के समान अधिकार : डॉ. राजवीर गर्ग

महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिया जाना चाहिए। इन अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक भी किया जाए। ऊझा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात केंद्र प्रभारी डॉ. राजवीर गर्ग ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 09:55 AM (IST)
महिलाओं को मिले पुरुषों के समान अधिकार : डॉ. राजवीर गर्ग
महिलाओं को मिले पुरुषों के समान अधिकार : डॉ. राजवीर गर्ग

जागरण संवाददाता, पानीपत : महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिया जाना चाहिए। इन अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक भी किया जाए। ऊझा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात केंद्र प्रभारी डॉ. राजवीर गर्ग ने कही।

उन्होंने बताया कि केंद्र की तरफ से प्रत्येक वर्ष महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विभिन्न गांवों की 100 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति की महिलाओं को शामिल किया गया। प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें, ताकि वे देश समाज के निर्माण में योगदान दे सकें। डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारियों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। 90 महिलाओं को फार्मिंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप आंतिल, सुमन, दर्शना, मीराबाई, कविता, मीना देवी, गीता देवी व किरण ने विचार सांझा किए।

chat bot
आपका साथी