Weather in Panipat : शाम को जरूरत होने पर ही बाहर निकलें, हवा तेज, पारा लुढ़कता जाएगा

पानीपत में गणतंत्र दिवस से पहले सर्दी बढ़ गई है। सुबह सुबह धुंध छा गई। हवा भी चल रही है। अब रात को भी तेज हवा चलने के आसार। चार डिग्री सेल्‍सियस तक नीचे जा सकता है तापमान। आप भी जानिये कैसा रहेगा मौसम।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:28 PM (IST)
Weather in Panipat : शाम को जरूरत होने पर ही बाहर निकलें, हवा तेज, पारा लुढ़कता जाएगा
पानीपत में सुबह सुबह पड़ रही है धुंध।

पानीपत, जेएनएन : रविवार का दिन कंपकंपाती सर्दी के साथ शुरू हुआ। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था लेकिन आज धुंध की चादर ओढ़ ली। सुबह दस बजे तक धुंध छायी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता सौ मीटर तक रही। अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने के आसार जताए जा रहे हैं। अभी पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रात होते-होते ये रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे हो जाएगी। इस वजह से तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ जाएगा।

इस बीच सर्दी में भी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बच्चों का हौसला कम नहीं हुआ है। सुबह-सुबह शिवाजी स्टेडियम में बच्चे  फुल ड्रेस में रिहर्सल करने पहुंचे। एक दिन पहले तक एसपी ने भी परेड करके बताया था कि किस तरह सलामी देनी है।

इन दिनों बढ़ी सर्दी

बरसों बाद ऐसा देखा गया है कि गणतंत्र दिवस के आसपास इतनी सर्दी पड़ रही है। आमतौर पर इतनी ठंड नहीं होती। धुंध होती है लेकिन सुबह सुबह हवा के साथ खत्म हो जाती है। इस बार बारिश, धुंध और हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद मौसम साफ हो जाएगा। फरवरी से सर्दी की रवानगी शुरू हो जाएगी।

घंटे दर घंटे ये रहेगा मौसम दोपहर एक बजे : 17 डिग्री सेल्‍सियस दोपहर दो बजे : 18 डिग्री सेल्‍सियस तीसरे पहर तीन बजे : 20 डिग्री सेल्‍सियस चार बजे : 18 डिग्री सेल्‍सियस

पांच बजे से घटने लगेगा

पांच बजे : 17 डिग्री सेल्‍सियस छह बजे : 15 डिग्री सेल्‍सियस सात बजे : 14 डिग्री सेल्‍सियस आठ बजे : 12 डिग्री सेल्‍सियस नौ बजे : 11 डिग्री सेल्‍सियस दस बजे : 10 डिग्री सेल्‍सियस 11 बजे : 09 डिग्री सेल्‍सियस 12 बजे : 8 डिग्री सेल्‍सियस

आधी रात से और डाउन रात 1 बजे :8 डिग्री सेल्‍सियस रात 2 बजे : 7 डिग्री सेल्‍सियस रात 3 बजे : 7 डिग्री सेल्‍सियस सुबह 4 बजे : 6 डिग्री सेल्‍सियस सुबह 6 बजे : 4 डिग्री सेल्‍सियस

chat bot
आपका साथी