ग्राम सचिव को गोली मार दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को शिकायत

शुक्रवार को डीएसपी से भी मिल उचित कार्रवाई की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 08:55 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 08:55 AM (IST)
ग्राम सचिव को गोली मार दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को शिकायत
ग्राम सचिव को गोली मार दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को शिकायत

जागरण संवाददाता, समालखा

डिडवाड़ी वाली ग्राम सचिव नरेंद्र सिंह से कार सवार कुछ युवकों ने जान से मारने की धमकी और 10 लाख रुपये मागने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 21 और 23 जनवरी की रात का है।

नरेंद्र सिंह ने बताया कि वो इसराना खंड कार्यालय में तैनात है। गांव में नारायणा वाली सड़क पर उसका डेयरी फार्म है। 21 जनवरी को वह जयपुर गया था। फार्म पर उसकी पत्नी, पुत्रवधू और नौकर थे। देररात एक कार में कुछ युवक आए और उसका नाम लेकर गोली मारने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये देने की डिमांड करने लगे। पत्नी ने फोन कर उसे अवगत कराया। अगले दिन घर पहुंच उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उसका कहना है कि 23 जनवरी की रात को पौने ग्यारह बजे के करीब वो और उसका बेटा फार्म पर थे। तभी एक कार मे कई युवक आए और गेट के पास खड़े होकर उसे मारने की धमकी देने लगे। ये बदमाश फार्म के गेट पर लगे सीसीटीवी में भी दिखाई दे रहे हैं। ग्राम सचिव का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित है ग्राम सचिव

ग्राम सचिव नरेंद्र सिंह को पशुपालन का भी शोक है। उन्हें पिछले साल ही 11 मार्च को राष्ट्रपति ने पशुपालन क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था।

जांच कर रहे हैं : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव की शिकायत पर जांच की जा रही है। जैसे ही आरोपितों की पहचान होगी, गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी