पांच साल की बच्ची का शारीरिक शोषण करने का आरोपित चाचा गिरफ्तार

जागरण संवाददाता पानीपत पांच साल की भतीजी का शारीरिक शोषण करने के आरोपित 25 वर्षीय च

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 11:55 PM (IST)
पांच साल की बच्ची का शारीरिक शोषण करने का आरोपित चाचा गिरफ्तार
पांच साल की बच्ची का शारीरिक शोषण करने का आरोपित चाचा गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : पांच साल की भतीजी का शारीरिक शोषण करने के आरोपित 25 वर्षीय चाचा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपित मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। नशा करने का आदी है। आरोपित को स्वजनों ने पहले नशा मुक्ति केंद्र में भी दाखिल कराया था।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि आठ मरला चौकी क्षेत्र की एक कालोनी की गर्भवती महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी दो बेटी हैं। छह महीने से घर के सामने उसकी सास-ससुर व देवर रहता है। पांच वर्षीय बेटी अक्सर दादा-दादी के पास खेलने जाती थी। मंगलवार को बेटी दादा के घर से लौटी तो रो रही थी। बेटी ने बताया कि छोटे पापा (चाचा) ने कई बार उसके अंगों से छेड़खानी की। बच्ची को इंफेक्शन था। इसके बाद एसपी शशांक कुमार सावन व एएसपी पूजा वशिष्ठ के संज्ञान में मामला लाया गया। बाल कल्याण समिति के अधिकारियों से बच्ची की काउंसलिग कराई गई। छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपित चाचा को गिरफ्तार किया।

अभिभावक बच्चों को अकेले न छोड़े : सुनीता

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने अभिभावकों का आह्वान किया कि घर पर आने जाने वाले परिचितों और रिश्तेदारों पर भी नजर रखें, किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। घर पर आने जाने वाले लोग गलत न हों, नशा करने वाले न हो चाहे वो आपके कितने भी करीबी रिश्तेदार हों, उनसे बच्चों उचित दूरी रखें। संयुक्त परिवार में हैं तो भी बच्चों पर माता-पिता विशेष ध्यान दें। एकल परिवार में रहना मजबूरी है और पति-पत्नी दोनों नौकरी कर रहें हैं तो बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी या किसी विश्वसनीय रिश्तेदार को साथ रखें। आया के भरोसे बच्चों को न छोड़ें।

chat bot
आपका साथी