नशे की लत पूरी करने के लिए पुलिसकर्मी बन 40 लोगों से लूट

पुलिसकर्मी बता बाइकों की चेकिग करने का झांसा दे लूट करने वाले गिरोह के सरगना अमित और कर्ण को सीआइए-टू ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 07:26 AM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 07:26 AM (IST)
नशे की लत पूरी करने के लिए पुलिसकर्मी बन 40 लोगों से लूट
नशे की लत पूरी करने के लिए पुलिसकर्मी बन 40 लोगों से लूट

जागरण संवाददाता, पानीपत : पुलिसकर्मी बता बाइकों की चेकिग करने का झांसा दे लूट करने वाले गिरोह के सरगना अमित और कर्ण को सीआइए-टू ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों विकास नगर में रहते हैं। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। नशे की लत पूरी करने के लिए तीन महीने में करीब 40 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तीन पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर लूटी गई राशि बरामद करेगी।

सीआइए-टू प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कर्ण मूलरूप से जींद के खेड़ी खेमावती गांव और अमित उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के मनसूरपुर का रहने वाला है। अमित पिता के साथ महावीर कॉलोनी में सबमर्सिबल की दुकान पर काम करता था। वह नशे का आदी है। दोस्त कर्ण भी नशा करता है। मंगलवार को एएसआइ जवाहर ने टीडीआइ पुल के पास से अमित और कर्ण को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों से वीडियो व तस्वीर बरामद हुई हैं, जो वे वारदात के समय बनाते थे। देवीलाल पार्क और टीडीआइ के पास कर रखीं वारदात

पूछताछ में अमित और कर्ण ने बताया कि वे सीआइए स्टाफ बता देवीलाल पार्क में और टीडीआइ के पास लोगों के सामान की जांच करते थे। इसके बाद रुपये छीन लेते थे। ज्यादातर लोगों से 500 से 1000 रुपये छीने हैं।

ये वारदातें कर रखीं

- 13  जून  2019  को सेक्टर-18 बाईपास पर बाइक सवार बिहार के सिवान के भागर गांव के अजय से 32 हजार रुपये छीने।

-10  अगस्त  को कालूपीर कॉलोनी के सतीश साइकिल से जैन चौक के पास 1400 रुपये से भरा पर्स छीना।

-05 जुलाई को  भारत नगर की सीमा से अंध विद्यालय के पास 50 हजार रुपये छीने।

chat bot
आपका साथी