बिजली मीटरों से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : बिजली मीटरों के छेड़छाड़ के आरोप में विजिलेंस ने दो आरोपियो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 03:23 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 03:23 AM (IST)
बिजली मीटरों से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार
बिजली मीटरों से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : बिजली मीटरों के छेड़छाड़ के आरोप में विजिलेंस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने 2000 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से मीटरों में डिवाइस लगाई थी। टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

मॉडल टाउन सब डिवीजन के अंतर्गत बतरा कालोनी आती है। निगम की टीम ने संदेश के आधार पर 17 मार्च को दो मीटर पैक करके प्रयोगशाला में भेजे थे। टेस्टिंग के दौरान पता चला कि मीटरों से छेड़छाड़ करवा रखी है। सिंचाई एंड बिजली विजिलेंस करनाल ने बतरा कालोनी के महेंद्र और हरीपाल के खिलाफ इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। विजिलेंस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। एएसआइ उमेद सिंह ने बताया कि अदालत से दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली के राजेंद्र से मीटरों से छेड़छाड़ कराई थी। उसने 2000 रुपये प्रति मीटर लिए थे। उसकी तलाश में शामली गए थे, लेकिन पता गलत मिला। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी मॉडल टाउन सब डिवीजन में चार मीटरों में इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस मिली थी। कुछ दिन पहले निगम की टीम ने संदेह के आधार पर तीन मीटर पैक करके लैब में भेज रखे हैं।

chat bot
आपका साथी