सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था हो रही चौपट

केंद्रीय ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी जन विरोधी नीतियों के विरोध आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। हड़ताल की तैयारियों को लेकर ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों के चार जिलों पानीपत सोनीपत करनाल व कैथल की जोनल कन्वेंशन रविवार को किसान भवन में हुई। सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 08:25 AM (IST)
सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था हो रही चौपट
सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था हो रही चौपट

जागरण संवाददाता, पानीपत : केंद्रीय ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी जन विरोधी नीतियों के विरोध आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। हड़ताल की तैयारियों को लेकर ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों के चार जिलों पानीपत, सोनीपत, करनाल व कैथल की जोनल कन्वेंशन रविवार को किसान भवन में हुई। सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता श्रमिक संगठन सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त, एटक राज्य प्रधान दरियाव सिंह कश्यप, एआइयूटीसी राज्य सचिव हरि प्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ राज्य उप महासचिव सविता मलिक ने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। ट्रेड यूनियनों पर हमला करते हुए सरकार ने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया है। चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों को बंधुआ बनाया जा रहा है। सार्वजनिक उद्योगों एवं सेवा क्षेत्रों पेट्रोलियम कंपनियों, बिजली, पानी, परिवहन, बैंक, रेलवे, बीमा, बीएसएनएल, बंदरगाह, हवाई अड्डों को बेचा जा रहा है। मजदूर कर्मचारियों को रोजगार देने के बजाए उनसे रोजगार छिना जा रहा है। इन जनविरोधी नीतियों के विरोध में आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका कर धारा 370 हटाने, नागरिक संशोधन एनआरसी रजिस्ट्रेशन को लेकर संसद में विधेयक पास करवाकर सांप्रदायिक माहौल बना रही है। सभी ट्रेड यूनियन हड़ताल में शामिल रहेंगी।

chat bot
आपका साथी