आज का राशिफल 11 जनवरी

आज का राहुकाल : दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक आज का दिशा सूल : उत्तर आज का पर्व : सत्

By Edited By: Publish:Wed, 11 Jan 2017 03:06 AM (IST) Updated:Wed, 11 Jan 2017 03:06 AM (IST)
आज का राशिफल 11 जनवरी

आज का राहुकाल :

दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक

आज का दिशा सूल : उत्तर

आज का पर्व : सत्य नारायण व्रत

आज का भद्रा : शाम 7:52 बजे से

ग्रह की स्थिति : 11 जनवरी 2017, दिन बुधवार चतुर्दशी तिथि शाम 7:52 बजे तक, आद्र्रा नक्षत्र पूरे दिन, ऐंद्र योग।

कल 12 जनवरी 2017 का पंचांग

कल का दिशा सूल - दक्षिण

संवत सौम्य 2073, शके 1938, पौष मास शुक्ल पक्ष, दिन बृहस्पतिवार, पौष पूर्णिमा शाम 5:04 बजे तक, पुनर्वसु नक्षत्र, वैघृ योग, कर्क राशि में चंद्रमा का प्रवेश शाम 7:47 बजे पर।

मेष : आर्थिक व पारिवारिक उलझनों के कारण मन में परेशानी, स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा, संघर्ष के बावजूद आय के साधन बनेंगे, खर्च अधिक होगा।

वृष : व्यर्थ की भागदौड़ से बचें, स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव, पुरुषार्थ व पराक्रम से उन्नति के अवसर मिलेंगे, किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी, संतान संबंधी चिंता।

मिथुन : आय के साधनों में उतार चढ़ाव, पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद, मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत, कागजी कार्रवाई पूरा करें, मान प्रतिष्ठा मिलेगी।

कर्क : बिगड़े कार्य बनेंगे, जल्दबाजी से कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं, व्यवसाय में अस्थिरता के कारण मन परेशान रहेगा, समय के महत्व को जानने का प्रयास करें।

सिंह : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, उच्चाधिकारियों की सहमति से ही कार्य करें, व्यर्थ की भागदौड़ में फंस सकते हैं, पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, धैर्य से कार्य लें।

कन्या : आकस्मिक धन की प्राप्ति, मन प्रसन्न रहेगा, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, संतान सुख मिलेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, वाहन तेज न चलाएं।

तुला : आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा, अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यो में व्यतीत होगा, लेन-देन में कुछ विवाद हो सकता है।

वृश्चिक : कारोबार में कई तरह के उतार चढ़ाव, परिश्रम व दौड़ धूप अधिक रहेगी, घरेलू समस्या से मन परेशान, मान-सम्मान मिलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु : व्यवसाय व नौकरी पेशा में शांति बनाए रखें, मांगलिक कार्य भी मन को परेशान कर सकते हैं, वाणी पर संयम रखें, दूसरों को नुकसान न पहुंचाएं।

मकर : मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी, पत्नी व संतान का सहयोग मिलेगा, समय पर सब कार्य अपने आप होंगे, व्यर्थ की चिंता से कुछ भी नहीं मिलेगा।

कुंभ : मान सम्मान में वृद्धि, स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, यात्रा का योग बनेगा, खर्च अधिक होने की संभावना।

मीन : मन में धार्मिक विचार आएंगे, परिवार खुशहाल रहेगा, आय के साधन सामान्य, बड़ों का सम्मान करें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ईश्वर पर भरोसा रखें।

पं.निरंजन पाराशर ।

chat bot
आपका साथी