रेलवे ट्रैक किनारे दस किमी के दायरे में मिले तीन शव, सनसनी फैली

दिल्ली से अंबाला रेलवे ट्रैक के किनारे दीवाना स्टेशन से नेस्ले कंपनी के बीच करीब दस किलोमीटर के दायरे में एक महिला सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। एक की हो सकी है पहचान।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 02:52 PM (IST)
रेलवे ट्रैक किनारे दस किमी के दायरे में मिले तीन शव, सनसनी फैली
रेलवे ट्रैक किनारे दस किमी के दायरे में मिले तीन शव, सनसनी फैली

पानीपत, जेएनएन। दिल्ली से अंबाला रेलवे ट्रैक के किनारे दीवाना स्टेशन से नेस्ले कंपनी के बीच करीब दस किलोमीटर के दायरे में एक महिला सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। एक शव की शिनाख्त मनोज कुमार (27) निवासी नलवा कॉलोनी ऊझा रोड पानीपत के तौर पर हुई है। महिला और एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। 

मामला नंबर -1
मृतक मनोज के भाई लवा कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि मनोज कार पेंटर था। काम के सिलसिले में वह समालखा भी आता-जाता था। शनिवार को वह काम के लिए निकला था। 11 बजे दीवाना रेलवे स्टेशन से कुछ आगे कंटेनर यार्ड के पास ट्रैक के किनारे उसका शव मिलने की सूचना मिली। विकास का कहना है कि उनको मनोज के वहां पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया।

मामला नंबर -2
जीआरपी को दोपहर के समय मालगाड़ी के चालक ने मनाना राजवाहे के नजदीक ट्रैक किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। शव दो से तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था। जीआरपी ने उसे पानीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

मामला नंबर -3
सुबह सात बजे के करीब जीआरपी को सूचना मिली की नेस्ले कंपनी के नजदीक ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। जीआरपी मौके पर पहुंची तो करीब 30 वर्षीय महिला का धड़ मिला, गर्दन नहीं मिली। शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी प्रभारी सब निरीक्षक जो¨गदर कुंडू के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है।

chat bot
आपका साथी