बेटी की शादी में गया था परिवार, पानीपत में वीरान घर में चोलों ने बोला धावा, हजारों का सामान ले गए

पानीपत की गंगाराम कालोनी में हुई चोरी की वारदात। परिवार घर लौटा तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गया। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी में केस दर्ज कराया। पानीपत शहर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। लोग दहशत मं हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 01:59 PM (IST)
बेटी की शादी में गया था परिवार, पानीपत में वीरान घर में चोलों ने बोला धावा, हजारों का सामान ले गए
गंगाराम कालोनी में सावन पब्लिक स्कूल के पास मकान में चोरी हुई।

पानीपत, जेएनएन। यहां की गंगाराम कालोनी में एक घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ली गई। चोर नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर ले गए। मकान मालिक अपनी बेटी की शादी में उत्तर प्रदेश गए हुए थे। जब घर लौटे तो ताले टूटे देखकर उनके हौश उड़ गए। अब पुलिस में केस दर्ज कराया है।

गंगाराम कालोनी में सावन पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले सरजू प्रसाद पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के गांव कोपवा में गया हुआ था। वहां उसकी बेटी की शादी थी। घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार वहीं था। शादी के बाद घर लौटकर आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। काफी सामान चोरी हो गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचक जांच की। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ये हुई चोरी

एक सोने की चेन दो जोडी झुमकी पांच नाथ एक मंगलसूत्र एक जोड़ी कान की बाली एक  अंगूठी एक लाकेट एक श्री का लाकेट एक टीका चांदी की नौ जोड़ी पायल आठ चुटकी एक कमरबंद पांच चांदी के सिक्के 20 हजार नकद श्रीलक्ष्मी गणेश की चांदी की चांदी की मूर्ति

शहर में बढ़ रहीं चोरी की वारदात

शहर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले इंसार बाजार की तीन दुकानों में एकसाथ चोरी कर ली गई थी। चोर छत के रास्ते से घुसे थे। दीवार तोड़कर अंदर आए और काफी सामान चुराकर ले गए। माडल टाउन में विराट नगर के पास चोरी हो चुकी है। इसी तरह बादशाह ज्वेलर्स के घर पर चोरों ने 70 लाख की चोरी की थी। ये चोरी उन्हीं के ड्राइवर ने कराई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करके रिकवरी भी कर ली थी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः विधायक धर्म सिंह छौक्‍कर की महलनुमा कोठी, आयकर विभाग को बताया महज 40 लाख खर्च

यह भी पढ़ेंः हरियाणा के गुरुद्वारों के सवाल पर आया एसजीपीसी प्रधान को गुस्सा, जानिए क्या है बड़ी वजह

chat bot
आपका साथी