युवक चोरी की बाइक छोड़कर भागा

गोयला खेड़ा गांव स्थित मकान से एक युवक ने बाइक चुरा ली। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित युवक बाइक छोड़कर भाग गया। गोयला खेड़ा गांव के सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बापौली में दुकान है। 11 सितंबर की रात 10:30 बजे वह दुकान बंद करके घर में सो गया था। रात 12:20 पर गांव का सागर बाइक चुरा कर भाग रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 08:18 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 08:18 AM (IST)
युवक चोरी की बाइक छोड़कर भागा
युवक चोरी की बाइक छोड़कर भागा

संवाद सूत्र, बापौली : गोयला खेड़ा गांव स्थित मकान से एक युवक ने बाइक चुरा ली। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित युवक बाइक छोड़कर भाग गया। गोयला खेड़ा गांव के सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बापौली में दुकान है। 11 सितंबर की रात 10:30 बजे वह दुकान बंद करके घर में सो गया था। रात 12:20 पर गांव का सागर बाइक चुरा कर भाग रहा था। तभी पड़ोस की शीला ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। उसने व अन्य लोगों ने सागर का पीछा किया। इसके बाद सागर जयपाल के मकान के पास बाइक छोड़कर भाग गया। उसने 100 नंबर पर कॉल करके मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मी सागर के घर पहुंचा, लेकिन वहां पर नहीं मिला। सागर का अभी तक भेद नहीं है। सुरेश ने बताया कि एक महीना पहले हवा ¨सह के दो स्टार्टर, सूरजमल के घर से एलसीडी, जयपाल के घर से बाइक और कुलदीप के घर से वैन चोरी कर ली गई है। आरोपित सागर व अन्य कई युवकों का गिरोह गांव में चोरी कर रहा है।

chat bot
आपका साथी